विद्यालय के अनाज पर डाका, जोबी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के अनाज पर डाका डालने वाले को जोबी पुलिस ने दबोचा

रायगढ़, 14 सितंबर। रायगढ़ जिले के जोबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगोई में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रधान पाठक हेमंत कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे, तो स्कूल भवन के दो कमरों के ताले टूटे मिले। प्रधान पाठक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष में रखी चार बोरी चावल में से दो बोरी गायब थीं। तलाश के दौरान एक बोरी पास ही दीवान किनारे सकरा (कोलकी) में पड़ी मिली, जबकि लगभग 50 किलो चावल की एक बोरी जिसकी कीमत करीब 700 रुपये थी, अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जोबी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने अपराध क्रमांक 500/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

मुखबिरों को सक्रिय कर तफ्तीश आगे बढ़ाई गई।आज 14 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आत्मजीत राठिया पिता जगसिंह (उम्र 43 वर्ष, निवासी नगोई) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगिया और लगभग 50 किलो चावल से भरी जूट की बोरी बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब 1,550 रुपये आंकी गई है।आरोपी आत्मजीत राठिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!