जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बोड़सरा शराब दुकान से चोरी हुआ लॉकर बरामद
जांजगीर-चांपा।चौकी नैला पुलिस ने 18 सितंबर 2025 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम बोड़सरा स्थित शराब दुकान से चोरी हुए लॉकर को बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 जुलाई 2025 को अज्ञात आरोपियों ने शराब दुकान का ताला तोड़कर और दीवार उखाड़कर लॉकर को नुकसान पहुँचाया था। लॉकर से लगभग ₹2.40 लाख नगदी चोरी कर ली गई थी और बाद में उसे नैला स्थित बड़ी नहर में फेंक दिया गया था।जांच के दौरान आरोपी मुकेश सूर्यवंशी निवासी नैला वार्ड नं. 02 और नितेश पंडित उर्फ विक्की निवासी अमोरा थाना मुलमुला का नाम सामने आया। पूछताछ में दोनों ने बोड़सरा शराब दुकान में चोरी की वारदात को स्वीकार किया।पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर नहर से लॉकर बरामद किया।
पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद जाटवर (चौकी प्रभारी नैला), प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, आरक्षक जगदीश प्रसाद अजय, संतोष रात्रे, ओमप्रकाश कर्ष, डिकेश्वर साहू, चंद्रशेखर कंवर एवं पूरी नैला पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(A), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply