खरसिया पुलिस की खास पेट्रोलिंग से नवरात्रि महोत्सव और यातायात दोनों सुरक्षित

नवरात्रि में सुरक्षा का नया अध्याय

खरसिया पुलिस की खास पेट्रोलिंग से नवरात्रि महोत्सव और यातायात दोनों सुरक्षित

खरसिया रायगढ़, 22 सितंबर।नवरात्रि के शुभ अवसर पर जहां पूरा शहर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर नई मिसाल कायम की है। इस बार पेट्रोलिंग केवल गश्त भर नहीं रही, बल्कि यातायात को भी अनुशासित करने का अनोखा प्रयोग बन गई है।प्रशासन की टीम एक साथ मैदान में इस खास पेट्रोलिंग अभियान की कमान डीएसपी प्रभात पटेल और एसडीएम प्रवीण तिवारी ने संभाली।

उनके साथ थाना प्रभारियों की तिकड़ीटीआई राजेश जांगड़े , टीआई अमित तिवारी, और भुपदेवपुर थाना सब इंस्पेक्टर संजय नाग समेत तमाम थानों-चौकियों की पुलिस टीम मौजूद रही।

पेट्रोलिंग बनी त्योहार की पहचान

शहर की गलियों, मुख्य मार्गों और मंदिरों के आसपास पुलिस जवान न केवल निगरानी कर रहे थे, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बना रहे थे।ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के साथ, श्रद्धालुओं को सही रास्ता दिखाया।जाम की स्थिति बनने से पहले ही पुलिस की चौकसी ने गाड़ियों का प्रवाह नियंत्रित कर दिया।दुर्गा पंडालों के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को सुरक्षित माहौल दिया गया।

श्रद्धालुओं को मिली राहत

पुलिस की इस मुस्तैदी का असर साफ दिखा। भीड़ के बावजूद लोग सहजता से गरबा-डांडिया और दर्शन का आनंद लेते दिखे।

श्रद्धालुओं का कहना है कि “इस बार नवरात्रि केवल आस्था का नहीं, बल्कि अनुशासन का भी पर्व बन गया।

सुरक्षा + सेवा = नई पहल

आमतौर पर पेट्रोलिंग को लोग केवल अपराध नियंत्रण से जोड़ते हैं, लेकिन इस बार खरसिया पुलिस ने इसे “त्योहार का सेफ्टी पार्टनर” बना दिया। पुलिस की मौजूदगी ने न सिर्फ अपराधियों के इरादे नाकाम किए, बल्कि ट्रैफिक सुधार कर शहरवासियों को राहत भी दी।

प्रशासन की प्रतिबद्धता

डीएसपी प्रभात पटेल और एसडीएम प्रवीण तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि “त्योहार में लोगों की सुरक्षा, सुविधा और श्रद्धा—तीनों की रक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी मकसद से यह खास पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है।”

oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!