बिजली बिल जलाओ” आंदोलन से गूंजा रायगढ़ जिला – युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

बिजली बिल जलाओ” आंदोलन से गूंजा रायगढ़ जिला – युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

खरसिया विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में जला आक्रोश, भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

रायगढ़, 29 सितम्बर। प्रदेश में बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने रविवार को “बिजली बिल जलाओ” आंदोलन छेड़ा। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला युवा कांग्रेस ने बिजली विभाग कार्यालयों के सामने बिल की प्रतियां जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

उमेश पटेल का नेतृत्व – आंदोलन की रीढ़

खरसिया विधायक उमेश पटेल को कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन की “मार्गदर्शक शक्ति” बताया। उन्होंने कहा कि पटेल लंबे समय से आम जनता के सवालों को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों ने इस आंदोलन को संगठित और सशक्त रूप दिया।

खरसिया में गूंजा विरोध

खरसिया बिजली कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बिजली बिल की प्रतियां जलाकर उन्होंने अपना आक्रोश प्रकट किया और कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां सीधे तौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर भारी पड़ रही हैं।

योगेश चौहान का तीखा वार

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि –“कांग्रेस सरकार ने ‘बिजली बिल हाफ योजना’ से आम जनता को राहत दी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही इसे खत्म कर दिया और अब जनता से मनमाने ढंग से बिल वसूले जा रहे हैं। जनता की आवाज बनकर युवा कांग्रेस संघर्ष कर रही है और यह आंदोलन चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ेगा।”

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित पठानिया, मोनिका मंडरे के निर्देश और विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी

खरसिया आंदोलन में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। वरिष्ठ कांग्रेसी राम शर्मा, मैत्री कन्हेर, ताराचंद गुप्ता समेत युवा कांग्रेस के विजय गबेल, नीलाम्बर बरेठ, निखिल सिन्हा, अर्चना सिदार, मुकेश गबेल, अजय पटेल, रूपेंद्र सिंह ठाकुर, दया गोयल, विजय सिदार, बलराम गुप्ता, सूरज श्रीवास, दुर्गा मालाकर, खेमलाल साहू, युवराज जायसवाल, विकाश गबेल, राकेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे की रणनीति

युवा कांग्रेस का कहना है कि आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। इसे गाँव-गाँव और गली-मोहल्लों तक ले जाया जाएगा। जब तक भाजपा सरकार बिजली दरों में वृद्धि का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा

🔥 रायगढ़ की धरती पर उठी यह चिंगारी आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ जनआक्रोश की लहर बनकर फैलने को तैयार है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!