ओडिशा से रायगढ़ तक फैला गांजा नेटवर्क ध्वस्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

फरार गांजा तस्कर दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

रायगढ़, 4 अक्टूबर।जूटमिल पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और करारा प्रहार करते हुए फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की घेराबंदी से दबोचा गया आरोपी

मुखबिर की पक्की सूचना पर शनिवार को पुलिस टीम ने छातामुड़ा निवासी सुलेमान लकड़ा को पकड़ लिया। यह वही आरोपी है, जिसका नाम 25 अगस्त को हुए गांजा तस्करी मामले में सामने आया था और तब से फरार चल रहा था

25 अगस्त की कार्रवाई में पकड़े गए थे दो आरोपी

पुलिस ने उस दिन गढ़उमरिया मेन रोड पर घेराबंदी कर दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष) और एक नाबालिग को पकड़ा था।उनके कब्जे से 1 किलो 558 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹15,000) होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000)दो मोबाइल फोन (वीवो और रियलमी नारजो)बरामद किए गए थे।पूछताछ में दोनों ने बताया था कि वे सुलेमान लकड़ा के साथ मिलकर ओडिशा से गांजा लाते और रायगढ़ क्षेत्र में बेचते थे।

एसपी और सीएसपी की देखरेख में कार्यवाही

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे पकड़ लिया।एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि रायगढ़ पुलिस नशे के कारोबार पर किसी भी सूरत में ढील नहीं देने वाली है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!