Reels ने बना डाला रिमांड बलरामपुर पुलिस का तगड़ा एक्शन, फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करने वाले आनंद और मंसूर पहुँचे सलाखों के पीछे!

🎥 डूमरपान जंगल में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार

सनावल पुलिस की एक्शन फिल्म जैसी दबंग कार्रवाई!

बलरामपुर/रामानुजगंज, 07 अक्टूबर 2025।थाना सनावल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो युवकों ने रील्स बनाते हुए खुलेआम कट्टा लहराते हुए पेड़ पर फायरिंग कर रील ग्रामीणों को डराने की कोशिश की। लेकिन सनावल पुलिस की सटीक रणनीति और तेज़ कार्रवाई ने चंद घंटों में दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

⚖️ मामला और धाराएं

अपराध क्रमांक: 58/2025धारा: 25, 27, 28 आर्म्स एक्ट

🚨 आरोपी कौन हैं?

1️⃣ आनंद गौतम, निवासी ग्राम डूमरपान

2️⃣ मंसूर खान, निवासी ग्राम कुर्लुडीह

📍घटना का पूरा ब्यौरा

दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को थाना सनावल को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमरपान कनवारिया जंगल के पास दो युवक—आनंद गौतम और मंसूर खान—देसी कट्टा लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला रहे हैं।थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी आनंद गौतम फायरिंग के बाद अपने ससुराल म्योरपुर (उत्तर प्रदेश) भाग गया है।बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने म्योरपुर (उ.प्र.) पहुंचकर घेराबंदी की और आनंद गौतम को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम ने ग्राम कुर्लुडीह में दबिश देकर मंसूर खान को भी गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में एक पीले रंग के झोले में रखा हुआ देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसे बोरी के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने हथियार को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में अपराध दर्ज किया

💪 पुलिस की फुर्ती और कड़ी कार्रवाई

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपियों ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 28 के तहत गंभीर अपराध किया है।पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

👮 कार्रवाई में शामिल टीम

उप निरीक्षक गजपति मिर्रे (थाना प्रभारी, सनावल)आरक्षक 257 प्रेमलाल कुजूरआरक्षक 954 कृष्णा मरकाम

इन पुलिसकर्मियों की सतर्कता और तत्परता से यह साबित हो गया कि सनावल पुलिस अपराधियों के लिए नहीं, जनता की सुरक्षा के लिए खड़ी है।

🗣️ जनता में विश्वास, अपराधियों में खौफ

इस पूरे अभियान ने क्षेत्र में पुलिस की साख को और मजबूत किया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा —> “अगर पुलिस ऐसे ही तुरंत एक्शन लेती रही, तो कोई अपराधी कानून से नहीं बच पाएगा।”

जप्त हथियार

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!