जोबी पुलिस का बड़ा एक्शन — फरार गांजा तस्कर जशपुर से गिरफ्तार, ऑल्टो कार जब्त!

🚨 फरार गांजा तस्कर को जोबी पुलिस ने जशपुर से दबोचा, तस्करी में इस्तेमाल ऑल्टो कार भी जब्त

रायगढ़, 12 अक्टूबर।नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती बरतते हुए जोबी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में फरार गांजा तस्कर सोनू लाल सोनार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी के गांव आमटोली, थाना बागबहार (जशपुर) में दबिश देकर सोनू लाल को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार (OD 14 J 5565) भी जब्त की है।

जांच में पता चला है कि सोनू लाल एक सक्रिय गांजा तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो मनोज साहू के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करता था।

बता दें, 26 अगस्त को चौकी प्रभारी जोबी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम कुर्रु में बड़ी कार्रवाई की गई थी, जहां अनीता बाई अगरिया के घर से 64 किलो 360 ग्राम गांजा (62 पैकेट) बरामद हुआ था। पूछताछ में सामने आया था कि यह गांजा उड़ीसा से लाकर सरस्वती साहू, मनोज साहू, सोनू लाल सोनार और लवकेश पांडे द्वारा घर में रखा गया था, जिसे ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी थी।तब जोबी पुलिस ने सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि सोनू, मनोज और लवकेश फरार हो गए थे। अब सोनू लाल सोनार पिता मत्थु लाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमटोली थाना बागबहार जिला जशपुर को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मी राठौर, प्रधान आरक्षक दशरथ लाल, आरक्षक राजेंद्र राठिया, अश्वनी और राजा राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!