अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई – 09 ट्रैक्टर जब्त, माइनिंग विभाग को सौंपे गए

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई – 09 ट्रैक्टर जब्त, माइनिंग विभाग को सौंपे गए

रायगढ़।खरसिया क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश में एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई कर कुल 09 रेत से भरे ट्रैक्टर जब्त किए। सभी वाहनों को आगे की कार्यवाही के लिए माइनिंग विभाग को सौंप दिया गया है।

पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध रेत कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में बढ़ रहे रेत परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

जब्त किए गए ट्रैक्टरों और चालकों का विवरण इस प्रकार है –

1. हितेश वैष्णव पिता फकीरदास (28 वर्ष), ग्राम पलगडा, थाना खरसिया – महिंद्रा Yuvo 405 DI सोल्ड

2. दीपक कुमार राठिया पिता आत्मा राम (29 वर्ष), ग्राम चैनपुर, थाना करतला , जिला कोरबा – सोनालिका DI 740 CG 13 L9281

3.लोकेश धनुहार पिता दुकालू धनुहार (22 वर्ष), ग्राम देहजरी , थाना खरसिया – महिंद्रा 275 (CG 13J 3748)

4. सेलू राम चौहान पिता भोदुराम (55 वर्ष), ग्राम टाहिला डीह, थाना सक्ती जिला सक्ती – सोनालिका DI 35 (CG 11BQ 3491)

5. तुलेश्वर राठिया पिता करम सिंह (24 वर्ष), ग्राम पलगडा, थाना खरसिया – महिंद्रा Yuvo 275 (CG 11AX 7256)

6. राजकुमार डनसेना पिता गोवर्धन (30 वर्ष), ग्राम देहजरी, थाना खरसिया – महिंद्रा 275 (CG 12BD 8418)

7. जनक राम साहू पिता स्वर्गीय हेतराम (50 वर्ष), ग्राम कोहिकुंडा चौकी जोबी – जॉन डियर (CG 13AS 3558)

8. छवि लाल राठिया पिता लेखराम (23 वर्ष), ग्राम सेन्द्री पाली, थाना करतला – महिंद्रा 275 8P (CG 12BM 3129)

9. हरिलाल राठिया पिता भुनेश्वर (22 वर्ष), ग्राम केरवादार, थाना करतला– महिंद्रा 275 (CG 12BF 7548)

जानकारी के अनुसार, सभी ट्रैक्टर रेत से भरे हुए थे और बिना वैध परमिट परिवहन करते पकड़े गए। पुलिस द्वारा रेत सहित वाहनों को जब्त कर माइनिंग विभाग को सुपुर्द किया गया, जहाँ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय पुलिस का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!