बिलासपुर SP की सख़्त चेतावनी — “अब शहर में गुंडागर्दी करने वालों की जगह सिर्फ जेल में होगी”

बिलासपुर SP की सख़्त चेतावनी — “अब शहर में गुंडागर्दी करने वालों की जगह सिर्फ जेल में होगी”

थाना – सिविल लाइन, बिलासपुर (छ.ग.)

रिवर व्यू क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट — पुलिस की तत्पर कार्रवाई

बिलासपुर में रिवर व्यू क्षेत्र के पास रविवार की रात दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।घटना के अनुसार, प्रार्थी अपने मित्रों के साथ घूमने निकले थे, उसी दौरान लाला राजक और संदीप कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से आए और प्रार्थी पक्ष पर गाली-गलौज करने लगे। इस पर प्रार्थी के साथ मौजूद नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के साथ उनका विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों पर FIR कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध

लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1265/25, धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहीं, सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक एवं संदीप कश्यप के विरुद्ध भी समान धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घायल युवकों का कराया गया तत्काल उपचार

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के युवकों को पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वे चलने में असमर्थ हो गए थे। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनका तत्काल उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया।साथ ही, घटना में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

🔹SP रजनेश सिंह की सख़्त चेतावनी – “अपराधियों को सुधारने के लिए अब सख़्त कदम उठेंगे”

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि —> “शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तारी भर से नहीं, बल्कि ऐसी कार्रवाई होगी जिससे अपराधियों को यह एहसास हो कि दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें।”

उन्होंने आगे बताया कि दोषियों का मुलाहिज़ा कराकर उन्हें प्रिवेंटिव एक्शन के तहत जेल भेजा जा रहा है।पुलिस ने बढ़ाई निगरानी — गुंडा तत्वों की सूची तैयार

रिवर व्यू सहित आस-पास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पहले से विवाद या गुंडागर्दी में शामिल युवकों की सूची तैयार की जा रही है।इन सभी पर प्रतिदिन निगरानी रखी जाएगी ताकि शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे और किसी को भी कानून हाथ में लेने की जुर्रत न हो।

संदेश स्पष्ट — “बिलासपुर में अब गुंडागर्दी नहीं, कानून की चलेगी”बिलासपुर पुलिस का यह कड़ा रुख अब उन असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी है जो शहर की शांति भंग करने की कोशिश करते हैं।“अब बिलासपुर में गुंडागर्दी नहीं चलेगी — अपराधियों की जगह सिर्फ जेल होगी।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!