छठ पर्व सकुशल संपन्न — कलेक्टर, एसएसपी एवं निगम आयुक्त की निगरानी में श्रद्धालुओं ने की सूर्योपासना

छठ पर्व सकुशल संपन्न — कलेक्टर, एसएसपी एवं निगम आयुक्त की निगरानी में श्रद्धालुओं ने की सूर्योपासना

बिलासपुर। छठ पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर सोमवार मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।

कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), एवं निगम आयुक्त अमित कुमार (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में प्रशासन और पुलिस की टीमों ने पूरी तत्परता के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखी।

पर्व के दौरान सभी घाटों पर पुलिस बल, नगर निगम कर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार तैनात रहीं। गोताखोर दलों ने जलस्तर पर नजर रखी, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा की कड़ी निगरानी की गई।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक व सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना की। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व जनभावना और अनुशासन का प्रतीक है, और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर आवश्यक इंतज़ाम किए।

निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि घाटों की सफाई, रोशनी एवं पेयजल की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई थी।बिलासपुर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त मेहनत से छठ पर्व सकुशल संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!