कोंडागांव में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पंकज चंद्रा (IPS) ने संभाला पदभार

कोंडागांव में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पंकज चंद्रा (IPS) ने संभाला पदभार

कोंडागांव, 28 अक्टूबर 2025।कोंडागांव जिले को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पंकज चंद्रा (IPS) मिले हैं। आज उन्होंने औपचारिक रूप से जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी पंकज चंद्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों का संरक्षण तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जनता से सीधे संवाद बढ़ाने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।

एसपी चंद्रा ने स्पष्ट कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता का भरोसा जीतना भी पुलिस का मूल दायित्व है। उन्होंने कहा —> “पुलिस तभी प्रभावी होती है जब जनता उसके साथ हो। हमारा प्रयास रहेगा कि कोंडागांव जिला अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बने।”

सूत्रों के अनुसार, पंकज चंद्रा (IPS) को अपने उत्कृष्ट कार्यशैली, अनुशासन और संवेदनशील नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और जनसहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!