राजनांदगांव कोतवाली का बड़ा एक्शन — SP अंकिता शर्मा के आदेश पर बदमाशों की जमानत के बाद सीधी जेल यात्रा

राजनांदगांव पुलिस की सख़्त कार्यवाही — दो असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं श्रीमति वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा रजक पिता जोगन रजक (उम्र 26 वर्ष, निवासी कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 30) तथा सुरेश काछी पिता बालाराम काछी (उम्र 26 वर्ष, निवासी गौरी नगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास) को थाना कोतवाली क्षेत्र के अपराध क्रमांक 601/25, धारा 296, 351(2), 11(2), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया था।दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किए जाने के बाद भी वे थाना परिसर में ही हुड़दंग मचाते हुए उत्पात करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने पर भी न मानने पर दोनों को धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत पुनः गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात दोनों को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!