हादसे की खबर मिलते ही खरसिया सिविल अस्पताल पहुँचे विधायक उमेश पटेल

हादसे की खबर मिलते ही खरसिया सिविल अस्पताल पहुँचे विधायक उमेश पटेल

घायलों का हाल-चाल लिया, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की”

खरसिया | आज सुबह चोंढ़ा चौक पर हुआ सड़क हादसा खरसिया को गहरे सदमे में डाल गया। सदभावना बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर ने कुछ ही पलों में खुशियों को चीखों में बदल दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर फैली अफरा-तफरी, घायल यात्रियों की दर्द भरी पुकारें और टूटे सामानों के बीच मदद को भागते लोग,यह दृश्य देखने वालों की आंखें नम कर गया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक उमेश पटेल ने बिना देर किए तुरंत सिविल अस्पताल, खरसिया पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल पहुंचते ही उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी।उन्होंने बेड पर पड़े एक-एक घायल के पास जाकर हाल-चाल पूछा, डॉक्टरों से इलाज की गुणवत्ता और आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।परिजनों से बात करते समय कई लोगों की आंखें भर आईं। कुछ लोग घबराए हुए थे, कुछ सदमे में… ऐसे समय में विधायक उमेश पटेल ने उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि “इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी, हर घायल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।”उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर घायलों के उपचार में कोई देरी न हो और यदि जरूरत पड़े तो उन्हें बेहतर सुविधाओं वाले बड़े अस्पतालों में तुरंत रेफर किया जाए

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि विधायक का इस तरह मौके पर पहुंचना और स्वयं एक-एक मरीज का हाल जानना उनके मन में भरोसा पैदा करता है।घायलों के हाथ पकड़कर, उनके परिवारजन को ढांढस बंधाते हुए विधायक की संवेदनशीलता हर किसी को दिखाई दी।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की अनदेखी का दर्दनाक परिणाम है। और आज के दिन खरसिया ने एक बार फिर यह सवाल उठाया कि आखिर कब तक सड़कें मासूम जिंदगियों का खून पीती रहेंगी?वर्तमान में सभी घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!