आज 4/12/2025 को खरसिया में SDM प्रवीण तिवारी के निर्देश पर राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गोडबोरदी स्थित बीज निगम के पंजीकृत गोदाम में अचानक निरीक्षण किया। टीम जैसे ही गोदाम के अंदर पहुँची, वहां भरा पड़ा स्टॉक देखकर सभी हैरान रह गए।
Physical verification में कुल 560 कट्टी यानी लगभग 224 क्विंटल अवैध धान मिला, जिसकी न तो कोई entry थी और न ही कोई valid document प्रस्तुत किया गया। इतना बड़ा स्टॉक बिना कागजों के मिलना अपने-आप में गंभीर अनियमितता साबित हुआ, जिसके बाद मौके पर ही मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार गोदाम संचालक किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। न खरीदी का record, न transport का detail, न bill – कुछ भी नहीं।
टीम ने साफ कहा कि यह सीधा-सीधा illegal storage का मामला है और ऐसे मामलों पर अब zero tolerance policy चलेगी। प्रशासन की मानें तो धान खरीदी सीजन में इस तरह की हेरा-फेरी बाजार और किसानों दोनों के लिए नुकसानदायक होती है, इसलिए इस बार पूरे जिले में सख्त निगरानी रखी जा रही है।
SDM प्रवीण तिवारी ने साफ चेतावनी दी कि अब कोई भी गोदाम, व्यापारी या एजेंसी नियमों के खिलाफ स्टॉक छुपाने की कोशिश करेगी तो कार्रवाई इसी तरह होगी strict, on-spot and uncompromising.
इस बड़े खुलासे के बाद खरसिया क्षेत्र के कई गोदामों और व्यापारियों में भी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि प्रशासन अब पूरी तरह active mode में है और किसी भी level की illegal activity पर तुरंत कार्रवाई की तैयारी है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply