थाना प्रभारी प्रशांत राव की तत्परता से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर हमला, आरोपी जूटमिल पुलिस की गिरफ्त में

रायगढ़, 10 दिसंबर। जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम मिडमिडा डीपापारा में पुरानी रंजिश ने फिर एक बार हिंसक रूप ले लिया। चचेरे भाई पर चाकूनुमा हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को जूटमिल पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर non-bailable sections में कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना 6 नवंबर 2025 की है। पीड़िता संतोषी चौहान ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम के समय उनके पति अशोक चौहान को रिश्ते के देवर प्रहलाद चौहान ने पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने अशोक को जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से नाक और पेट पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 394/2025 दर्ज किया और उस पर धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस में केस पंजीबद्ध किया। घायल के मेडिकल परीक्षण में X-Ray और CT Scan की ज़रूरत बताई गई, जिसके आधार पर केस में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। लेकिन आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रहलाद चौहान ने अपने मेमोरेंडम में वार के लिए इस्तेमाल की गई सब्जी छीलने वाली छिलनी (peeler) भी दिखाकर जब्त कराई।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में हुई, जिसमें प्रधान आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे व अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल वारंट पर judicial custody में भेज दिया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!