औचक निरीक्षण में खुली थाने की कार्यप्रणाली, उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान
बिलासपुर | 18 दिसंबर 2025वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर की जा रही कार्रवाई की वास्तविक स्थिति का आकलन करना रहा।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं तथा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए रात्रि अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिसिंग में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया।सीसीटीएनएस कक्ष में डिजिटल रिकॉर्ड, अद्यतन प्रविष्टियों एवं सिस्टम संचालन की समीक्षा की गई। वहीं रीडर शाखा में पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
विवेचक कक्ष में पुराने लंबित अपराधों की केस डायरी का अवलोकन कर विवेचकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस दौरान उप निरीक्षक अमृत साहू द्वारा वर्ष 2024 से पूर्व से लंबित 13 प्रकरणों का सफल निराकरण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके साथ ही एएसआई मस्तराम कश्यप, एएसआई विष्णु साहू एवं वरिष्ठ आरक्षक वीरेंद्र राजपूत को भी पूर्व से लंबित प्रकरणों के प्रभावी निपटारे में योगदान के लिए कैश रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।निरीक्षण के दौरान मालखाना प्रभारी द्वारा जप्त माल का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नियमसम्मत संधारण संतोषजनक पाए जाने पर उन्हें भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
हालिया अवधि में आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कई प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कुल 32 मामलों में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं, जबकि 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।इसके अतिरिक्त बीते तीन दिनों में 20 गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है, जिनमें गंभीर अपराधों में पूर्व में संलिप्त तथा जेल से रिहा होने के बाद पुनः आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी भी शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान हुई इस प्रभावी एवं सतत पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।











NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply