ड्यूटी पर तैनात एम्बुलेंस पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात एम्बुलेंस पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 22 दिसंबर।सड़क दुर्घटना में मदद के लिए पहुंची एम्बुलेंस पर हमला कर चालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में पुसौर थाना क्षेत्र से जुड़े छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में एम्बुलेंस को करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

मामला 17 अक्टूबर की रात का है, जब एनटीपीसी लारा क्षेत्र में संचालित एम्बुलेंस को देवलसुरा चौक पर सड़क हादसे की सूचना मिली। एम्बुलेंस चालक और मेडिकल टेक्नीशियन देवेन्द्र सोनी मौके पर पहुंचे, जहां पहले से भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने अचानक एम्बुलेंस कर्मियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और देखते ही देखते उन्हें वाहन से खींचकर मारपीट की गई।आरोप है कि भीड़ ने पत्थर और हेलमेट से एम्बुलेंस पर हमला किया, जिससे आगे-पीछे और साइड के शीशे टूट गए। हालात बिगड़ते देख मेडिकल टेक्नीशियन को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने विकास साव, सुनील साव, प्रकाश निषाद, रोहित डनसेना, सुनील गुप्ता और शैलेष पटेल, सभी निवासी देवलसुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बलवा, मारपीट और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामलों में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!