काशीराम चौक पर जूटमिल पुलिस की दबिश, 18 लीटर अवैध महुआ शराब सहित तस्कर पकड़ा गया

काशीराम चौक पर जूटमिल पुलिस की दबिश, 18 लीटर अवैध महुआ शराब सहित तस्कर पकड़ा गया

रायगढ़ | 23 दिसंबर 2025शहर में अवैध शराब के खिलाफ जूटमिल पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना जूटमिल पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान काशीराम चौक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को दबोच लिया, जिसके पास से हाथ भट्ठी से तैयार की गई महुआ शराब बड़ी मात्रा में बरामद की गई।पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान केशव बंजारे, पिता स्वर्गीय सुरेश बंजारे, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 34, काशीराम चौक के समीप, थाना जूटमिल, रायगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कंटेनर में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक प्लास्टिक बोरी में 180 एमएल के 18 पन्नी पाउच बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 18.240 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 3650 रुपये बताई गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त शराब को अवैध रूप से बेचने के इरादे से ले जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जूटमिल में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 एवं 59-क के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने किया, जिनके साथ एएसआई राजेन्द्र पटेल, आरक्षक सुरेन्द्र बंशी एवं धनेश उरांव की सक्रिय भूमिका रही।

जूटमिल पुलिस की यह कार्रवाई यह साफ संकेत देती है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!