बाघों के आगमन से मरवाही वनमण्डल में हड़कंप
जी पी एम और एम सी बी जिले के साथ साथ mp के अनूपपुर जिले में दहशत
जिला ब्यूरो – अजय प्रधान
छत्तीसगढ़ जी पी एम – जिले के मरवाही वनपरिक्षेत्र छत्तीसगढ़ के परासी गांव जो कि mp अनूपपुर के समीप है जो एमसीबी जिले को भी साझा करती है जहां बाघ की गतिविधि कल रात्रि के समय ग्रामीणों द्वारा देखा गया।
जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग मरवाही को दिया गया।
सूचना के पश्चात मरवाही वन विभाग अमला तत्काल सतर्कतरता दिखाते हुए । मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल के निर्देशानुसार बाघ के मूवमेंट को ट्रेक करते हुए खुद नेतृत्व करने में जुड़ गए।
बताया जा रहा है कि यह बाघ पहले अमरकंटक क्षेत्र में विचरण कर रहा था। और अब मरवाही वनमंडल में प्रवेश कर चुका है।बाघ की सुरक्षा और लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम ने गस्त तेज कर दी है और बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीण को वन की ओर न जाने और रात्रि में घर से बाहर न निकलने की समझाइश की जा रही है।जिससे आम जन जीवन को किसी भी तरह का नुकसान या हमला बाघ के द्वारा न हो सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply