जिला करोल बाग कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान
अजय माकन ने प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया मनोबल
नई दिल्ली | 25 दिसंबर 2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं राज्यसभा सांसद अजय माकन द्वारा जिला करोल बाग कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं ब्लॉक अध्यक्षों को उनके संगठनात्मक योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह 28, रकाबगंज गुरुद्वारा रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित किया गया, जहाँ श्री माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण की खुले मंच से सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं, जो जनता की आवाज़ बनकर हर परिस्थिति में पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण भाव के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लोकसभा एवं जिला प्रभारी, विधानसभा ऑब्जर्वर, पूर्व विधानसभा एवं निगम प्रत्याशी, जिला करोल बाग कांग्रेस कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारी, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।





NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply