कोसमनारा धाम में श्री सत्यनारायण बाबा के दर्शन, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
दिनांक 28 दिसम्बर को सुप्रसिद्ध कोसमनारा धाम में श्री सत्यनारायण बाबा जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, आईटी सेल जिला सहसंयोजक सौरव अग्रवाल तथा डॉ. हितेश गवेल (जनपद उपाध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि कोसमनारा धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दर्शन मात्र से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। जनप्रतिनिधियों ने धाम की धार्मिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे स्थल समाज में संस्कार, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ॐ नमः शिवाय और भोले बाबा की जय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में सभी ने बाबा से क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply