बलरामपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, 6 करोड़ का गांजा जब्त,SP वैभव बैंकर के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

बलरामपुर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, 6 करोड़ का गांजा जब्त

SP वैभव बैंकर के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

बलरामपुररामानुजगंज | 29 दिसंबर 2025जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के सशक्त नेतृत्व, स्पष्ट दिशा और सख्त रणनीति का परिणाम है कि जिले की थाना बसंतपुर पुलिस ने करीब 06 करोड़ रुपये कीमत का 1198.460 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था, जिसे तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के इरादे से नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर ट्रक में लोड किया था।

SP वैभव बैंकर की सख्त नीति का असर

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर जिले में पदस्थापना के बाद से ही नशे, अपराध और संगठित तस्करी के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। उनके निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि मादक पदार्थों के अवैध परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।इसी नीति के तहत उत्तर प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर लगातार पेट्रोलिंग, एमसीपी और बॉर्डर चेकिंग की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना बनी बड़ी कामयाबी

दिनांक 28 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि धनवार बॉर्डर के रास्ते एक टाटा ट्रक (RJ 32 GE 0960) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में नारियल की भूसी के अंदर छिपाकर रखे गए 40 पैकेट गांजा बरामद किए गए।

बरामदगी का पूरा विवरण

कुल गांजा : 1198.460 किलोग्राम।अनुमानित कीमत : ₹5,99,00,000 (लगभग 6 करोड़)प्रयुक्त वाहन : टाटा ट्रक RJ 32 GE 0960वाहन की कीमत : ₹25 लाख (लगभग)गांजा को भूरे रंग के टेप से पैक कर बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाया गया था।

तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं—अम्रीश कुमार, पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायबरेलीअम्बरीश कुमार पटेल, पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी लखनऊमनीष कुमार, पिता रामभवन, उम्र 20 वर्ष, निवासी अमेठी तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20 (बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा,पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई।

नशे के खिलाफ सख्त संदेश

इस बड़ी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि बलरामपुर पुलिस नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी। जिले में पुलिस की यह सफलता न केवल तस्करों के हौसले तोड़ने वाली है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का मजबूत संकेत भी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!