ग्रामीण खेलों से निखरता भविष्य, दर्रामुड़ा में MLA कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
दर्रामुड़ा | विधानसभा क्षेत्रविधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 MLA कप का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल स्वयं कार्यक्रम में शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। जीत और हार से ऊपर उठकर खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और टीमवर्क दर्शकों के लिए प्रेरणास्रोत बना।
समापन समारोह के दौरान विधायक उमेश पटेल ने विजेता व उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर विधायक उमेश पटेल ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं में अपार क्षमता है, ज़रूरत सिर्फ सही मंच और प्रोत्साहन की है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं और नशे व गलत राह से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में ग्रामीणजन, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। MLA कप ने न सिर्फ खेल भावना को मजबूत किया, बल्कि गांव में आपसी भाईचारे और सकारात्मक माहौल को भी नया बल दिया।













NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply