खरसिया में रामकथा,भागवत कथा का दिव्य आयोजन, विधायक उमेश पटेल ने लिया कथा श्रवण का पुण्य लाभ
खरसिया।आज खरसिया नगर में महिला समूह द्वारा आयोजित श्री रामकथा एवं श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से शामिल हुए और व्यास पीठ को नमन कर कथा श्रवण किया।विधायक उमेश पटेल ने व्यास पीठ को प्रणाम करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कथा के दौरान पूरा वातावरण राममय और भक्तिमय बना रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस धार्मिक आयोजन में विधायक उमेश पटेल के साथ महेश साहू (छाया विधायक) भी मौजूद रहे। दोनों को साथ में प्रसन्न मुद्रा में कथा का आनंद लेते देखा गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
जनप्रतिनिधियों की एकजुट उपस्थिति ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।कार्यक्रम में महिला समूह की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संस्कार, संयम और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कथा के माध्यम से जीवन को सही दिशा देने की प्रेरणा मिलती है।कुल मिलाकर, खरसिया में आयोजित यह रामकथा एवं भागवत कथा आस्था, एकता और आनंद का सुंदर संगम बनकर उभरी















Leave a Reply