ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, एक आरोपी जेल भेजा गया
जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जशपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने 20 नग गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया, जबकि एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली जशपुर और थाना लोदाम क्षेत्र में की गई। सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम डूमरटोली के जंगल रास्ते से गौवंशों को पैदल झारखंड की ओर ले जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने डूमरटोली जंगल में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति 10 गौवंशों को बेरहमी से हांकते हुए ले जाता मिला। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन बाद में उसकी पहचान कर अजीत राम (38 वर्ष), निवासी ग्राम डूमरटोली को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और गौवंशों को झारखंड ले जाने की बात कबूल की। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।
वहीं दूसरे मामले में थाना लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया। ग्राम पतराटोली के पास पुलिस को देख तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पिकअप वाहन क्रमांक JH-02-BS-4348 से 10 नग गौवंश बरामद किए गए, जिन्हें रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से भरा गया था। सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2024 से चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 144 मामलों में 239 गौ तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 1400 से अधिक गौवंशों को मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही गौ तस्करी में प्रयुक्त 70 वाहनों की जब्ती, जिनमें 24 वाहन राजसात हो चुके हैं, यह अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
जशपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि गौ तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
🎤 NKB National News




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply