SDOP प्रभात पटेल ने लिया नशे के विरुद्ध संज्ञान, जवाहर कॉलोनी में नशा और उत्पात पर ब्रेक

जवाहर कॉलोनी में नशाखोरी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, SDOP प्रभात पटेल को दिए गए आवेदन पर हुई कार्रवाई, आरोपीयो को खरसिया पुलिस ने जेल भेजा

खरसिया नगर के जवाहर कॉलोनी वार्ड क्रमांक-5 में असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी, झगड़े और चोरी की घटनाओं को लेकर कॉलोनीवासियों ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात पटेल को लिखित आवेदन सौंपा था। आवेदन में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में गांजा, शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से भय और आतंक का माहौल बनने की शिकायत की गई थी।

कॉलोनीवासियों ने आवेदन में बताया था कि नशे की हालत में असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन विवाद और मारपीट की जाती है। नशाखोरी के बाद चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा था, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात पटेल के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और SDM न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!