रायगढ़ |अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आगामी 05 फरवरी 2026 को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर नगर पंचायत किरोड़ीमल क्षेत्र में एक भव्य जनजागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक प्रस्तावित है।
यात्रा नगर पंचायत किरोड़ीमल से प्रारंभ होकर जिंदल पत्रापाली, ढिमरापुर, केवलाबाड़ी चौक, घड़ी चौक, सुभाष चौक, शहीद चौक, स्टेशन चौक, सत्तिगुड़ी चौक, कोतरा थाना होते हुए ढिमरापुर चौक से वापस नगर पंचायत किरोड़ीमल पहुंचेगी।
आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए समर्थन जुटाना है। यात्रा में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की सहभागिता प्रस्तावित है।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल रायगढ़ जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने बताया कि यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी और गौ संरक्षण एवं सम्मान का संदेश दिया जाएगा।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply