फरकानार में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, फाइनल मैच देखने उमड़ी भीड़
खरसिया/जोबी क्षेत्र के ग्राम फरकानार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मैच को देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान पर पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र प्रकाश गबेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल गर्ग उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच ने की। इस दौरान पंचगण एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ते हैं और उनमें अनुशासन व टीम भावना विकसित करते हैं।
फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। टूर्नामेंट शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply