दूसरी साउथ एशियन चैंपियनशिप में खरसिया के खिलाड़ियों का जलवा, कई गोल्ड-सिल्वर मेडल अपने नाम

दूसरी साउथ एशियन चैंपियनशिप में खरसिया के खिलाड़ियों का जलवा, कई गोल्ड-सिल्वर मेडल अपने नाम

खरसिया।नेपाल के सिद्धार्थनगर, भैरहवा में आयोजित ओपन कॉम्बैट साउथ एशियन चैंपियनशिप में खरसिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉम्बैट कुश्ती (मल्ल युद्ध) और मिक्स्ड मार्शल आर्ट की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खरसिया के युवा खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अंडर-13 वर्ग में ध्रुव चक्रधारी ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया ,अंडर-15 वर्ग में अंजू सिद्धार्थ ने गोल्ड मेडल, नंदा वैष्णव ने सिल्वर मेडल, जबकि जागृति, कुनाल पटेल, पुष्पराज, और दुष्यंत पटेल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए।वहीं आदर्श ने ब्रॉन्ज मेडल, निहाल और ईशांत पेसवानी ने सिल्वर मेडल जीतकर टीम की सफलता को और मजबूत किया।

इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने कोच चिंतामणि चक्रधारी एवं महिला कोच दीप्ती साहू के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कमलेश यादव और देवेंद्र धीमर भी प्रतियोगिता का हिस्सा रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नेपाल के खेल मंत्री संतोष कुमार पांडेय (खेल मंत्री, लुंबिनी प्रदेश, नेपाल) ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।खरसिया के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है

खरसिया के लिए यह गर्व का पल है,जहां छोटे शहर के खिलाड़ीअब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!