77वें गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ में भव्य आयोजन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ में भव्य आयोजन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा

रायगढ़, 26 जनवरी 2026।जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने सलामी दी।

मुख्य अतिथि ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। 11 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान आकाश में तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए तथा वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के साथ-साथ अटल निर्माण वर्ष, वंदे मातरम् की 150वीं जयंती एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती प्रदेश भर में उत्साहपूर्वक मनाई गई।उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि धान खरीदी 5 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 149 लाख मीट्रिक टन तक पहुंची है। अटल सिंचाई योजना के तहत 2800 करोड़ रुपये से 115 लंबित योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कार्मेल गर्ल्स स्कूल रायगढ़ प्रथम, ओपी जिंदल स्कूल द्वितीय एवं साधुराम विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 162 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

विभागीय झांकियों में जिला पंचायत रायगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!