
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों से पुलिस की आत्मीय भेंट,जिले के थाना-चौकियों में सम्मानपूर्वक फहराया गया तिरंगा
रायगढ़, 26 जनवरी।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ पुलिस द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत शहीद परिवारों से आत्मीय भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से संवाद कर उनके त्याग, साहस और राष्ट्र सेवा में दिए गए बलिदान को स्मरण किया। शहीद परिवारों को मिष्ठान भेंट कर सम्मानपूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया, जिससे परिजनों ने भावुक होकर प्रसन्नता व्यक्त की।
वहीं, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सुबह जिले के रक्षित केंद्र सहित सभी थाना एवं चौकियों में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सशस्त्र सलामी दी गई।कई थानों में पुलिसकर्मियों के बच्चों एवं स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष रूप से भावनात्मक बना दिया।
राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों ने राष्ट्रीय एकता, सम्मान और गर्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया.



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply