रायगढ़।रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 29 जनवरी 2025 को जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनिराम चंद्रा (पिता– समारु राम चंद्रा, उम्र 55 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा, काली मंदिर के पास, रायगढ़) को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी बरामद हुई, जिसमें 28 पाव देशी मदिरा एवं 36 पाव मदिरा मसाला, कुल 64 पाव देशी शराब पाई गई। जब्त शराब की कुल कीमत ₹5,840 आंकी गई है।
मौके पर ही विधिवत जप्ती कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. बोरझा, प्रधान आरक्षक सितेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, आरक्षक गिरधर लहरे, अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरी तथा आरपीएफ स्टाफ से उप निरीक्षक अखिल सिंह एवं सउनि एस.आर. अनंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply