अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ GRP रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई, 6.290 किलो गांजा जब्त; Odisha के सप्लायर तक पहुंची टीम

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ GRP रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई, 6.290 किलो गांजा जब्त; Odisha के सप्लायर तक पहुंची टीम

रायगढ़। रेलवे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए GRP थाना रायगढ़ द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी के कब्जे से 6.290 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

मामले की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और Cyber Cell की मदद से पुलिस गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी तक भी पहुंची और उसके कब्जे से नकदी तथा मोबाइल फोन जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

23 जुलाई को महिला आरोपी के कब्जे से 6.290 किलो गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में जीआरपी रायगढ़ द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपीया शेख सकीला बी पति सलाम शेख, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम भगवती, पोस्ट कडोली, तहसील सेनगांव, थाना सेनगांव, जिला हिंगोली, महाराष्ट्र के कब्जे की तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक बैग से 6 अलग-अलग पैकेट में कुल 6.290 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे को विधिवत जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 3,00,000 रुपये आंकी गई है।

मामले में जीआरपी थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 24/26, धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया Odisha के गांजा सप्लायर का नाम

विवेचना के दौरान आरोपीया शेख सकीला बी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने ओडिशा के मुन्ना नामक व्यक्ति से 50 हजार रुपये में गांजा खरीदा था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी टीम ने मामले की End-to-End Investigation शुरू की।तकनीकी साक्ष्यों और Cyber Cell GRP रायपुर की सहायता से पुलिस टीम गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी तक पहुंची। इसके बाद टीम ने ओडिशा के प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना पिता रामनाथ अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम कनिका, थाना हिमगिर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा के निवास पर रेड कार्रवाई की।

50 हजार रुपये में गांजा बेचने की बात सामने आई

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना ने पुलिस को बताया कि उसने 23 जुलाई 2026 को आरोपीया शेख सकीला बी को 50 हजार रुपये में करीब 6 किलोग्राम गांजा दिया था। पुलिस के अनुसार, गांजा बिक्री से प्राप्त रकम में से 12,500 रुपये आरोपी ने अपने पास रखे थे। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त Samsung मोबाइल फोन भी उसके कब्जे में मिला।जीआरपी टीम ने आरोपी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना के कब्जे से एक Samsung मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 15,000 रुपये है, तथा 12,500 रुपये नगद विधिवत जब्त किए।

आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोर्झा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, प्रकाश पैकरा (Cyber Cell, GRP रायपुर), महिला आरक्षक रमावती एवं नव आरक्षक तेजकुमार राठौर की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अधिकारियों के निर्देशन में तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए टीम ने गांजा लेकर जा रही महिला आरोपी से लेकर कथित सप्लायर तक कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!