बिलासपुर रेंज IG रामगोपाल गर्ग का औचक निरीक्षण संवेदनशील पुलिसिंग, तकनीक और जन-व्यवहार पर दिया गया विशेष जोर

बिलासपुर रेंज IG रामगोपाल गर्ग का औचक निरीक्षण संवेदनशील पुलिसिंग, तकनीक और जन-व्यवहार पर दिया गया विशेष जोर

बिलासपुरपुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (IPS), बिलासपुर रेंज द्वारा थाना सिविल लाइन, थाना तोरवा एवं रक्षित केंद्र बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, पुलिसकर्मियों के कार्यशैली और आम जनता से व्यवहार की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के समय डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सहित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

आईजी राम गर्ग ने थानों में साफ-सफाई, मालखाना व्यवस्था, केस डायरी, अपराध पंजी, महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों के निपटारे की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील पुलिसिंग और बेहतर जन-व्यवहार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पुलिस का व्यवहार ही जनता में विश्वास पैदा करता है। उन्होंने “सशक्त” और “अनुभव” जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए पुलिसिंग को और अधिक हाईटेक एवं प्रोफेशनल बनाने की बात कही।

रक्षित केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आईजी ने स्पष्ट किया कि आधुनिक तकनीक के साथ अनुशासन और जवाबदेही पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने आईजी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!