मनरेगा संशोधन के विरोध में 12 फरवरी को रायपुर में ऐतिहासिक युवा महापंचायत, रायगढ़ से सैकड़ों युवा होंगे शामिल

मनरेगा संशोधन के विरोध में 12 फरवरी को रायपुर में ऐतिहासिक युवा महापंचायत, रायगढ़ से सैकड़ों युवा होंगे शामिल

घरघोड़ा / रायगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा घरघोड़ा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी।

उस्मान बेग ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मंडारे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, जिला प्रभारी अनिमेष सिंह, सह प्रभारी गोपाल दुबे एवं गुलजेब अहमद के मार्गदर्शन में दिनांक 12 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मनरेगा संशोधन के विरोध में भव्य “युवा महापंचायत” का आयोजन किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी महापंचायत को संबोधित करेंगे। रायगढ़ ग्रामीण जिले से जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेसी रायपुर कूच करेंगे।

युवाओं को समर्पित महापंचायत

जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह युवा महापंचायत विशेष रूप से 40 वर्ष से कम आयु के उन युवाओं के लिए है, जो पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़ चुके हैं या कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इस आयोजन में एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। अनुमान है कि इस महापंचायत में 3000 से अधिक युवा भाग लेंगे।

N.O.B फॉर्म का विमोचन

प्रेस वार्ता के दौरान N.O.B (National Office Bearer) फॉर्म के पोस्टर का विमोचन किया गया। उस्मान बेग ने बताया कि यह एक डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिससे युवा सीधे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़ सकेंगे और योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।मनरेगा पर कांग्रेस का सख्त रुखउस्मान बेग ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ है। मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर कर नए एक्ट लाने का प्रयास गरीब-मजदूर विरोधी है।

कांग्रेस की मांग है कि मूल मनरेगा कानून बहाल किया जाए, मजदूरी समय पर दी जाए और न्यूनतम मजदूरी ₹400 प्रतिदिन तय हो।अंत में उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस गरीब, किसान और मजदूर की आवाज़ को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!