SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरसानुमा हथियार लहराने वाला युवक सलाखों के पीछे

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरसानुमा हथियार लहराने वाला युवक सलाखों के पीछे

रायगढ़ | 31 जनवरी 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सख़्त निर्देशों और “zero tolerance on public nuisance” नीति के तहत जूटमिल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर फरसानुमा तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्राम अमलीभौना नीचेपारा का है। 29 जनवरी को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराते-धमकाते हुए इलाके में भय का माहौल बना रहा है।सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत एवं शिव वर्मा की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश यादव पिता श्रवण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमलीभौना नीचेपारा बताया। उसके कब्जे से फरसानुमा लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गौरतलब है कि SSP शशि मोहन सिंह द्वारा जिलेभर में सार्वजनिक शांति भंग करने, हथियारों का प्रदर्शन करने और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिसका असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिखाई दे रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!