कमिश्नरी पप्रणाली में भरोसे की नींव: पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और जनअपेक्षाओं पर रायपुर में सेमिनार आयोजित
रायपुर।कमिश्नरी प्रणाली में पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं आम नागरिकों की अपेक्षाओं को लेकर शंकर नगर स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाना रहा।
सेमिनार को संबोधित करते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने कहा कि कमिश्नरी सिस्टम का मकसद केवल प्रशासनिक अधिकारों का विस्तार नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु तैयार करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि बेहतर पुलिसिंग को केवल नीतियों तक सीमित न रखते हुए, उसे व्यवहार में उतारा जाए।
डॉ. शुक्ला ने जनविश्वास को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता बढ़ाने और समस्याओं के मानवीय समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग ही कमिश्नरी प्रणाली की वास्तविक पहचान बनेगी।
इस अवसर पर डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल एवं डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने जोन की कार्यप्रणाली, प्राथमिकताओं तथा एसीपी डिवीजनों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी साझा की।
सेमिनार में एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, अर्चना झा, राहुद देव शर्मा, आकाश मरकाम सहित समस्त एसीपी, थाना प्रभारी एवं आरक्षक स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, भरोसेमंद एवं नागरिक-मैत्री बनाने की दिशा में सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply