SP से NSG ग्रुप कमांडर तक: IPS जितेंद्र शुक्ला की नई राष्ट्रीय जिम्मेदारी

रायपुर गौरव की खबर छत्तीसगढ़ के लिए Proud Moment


IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर नियुक्त, राज्य को मिला राष्ट्रीय सम्मान


छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के काबिल और कर्मठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के समकक्ष माना जाता है और देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में इसकी भूमिका बेहद अहम होती है।


केंद्र सरकार ने इस नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजते हुए तत्काल कार्यमुक्त (Relieve) करने का निर्देश दिया है, ताकि आईपीएस शुक्ला जल्द से जल्द अपने नए राष्ट्रीय दायित्व को संभाल सकें। यह साफ संकेत है कि केंद्र ने उनकी प्रोफेशनल क्षमता, लीडरशिप और फील्ड एक्सपीरियंस पर पूरा भरोसा जताया है।


NSG जैसे Elite Force में ग्रुप कमांडर बनना सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं, बल्कि देश की सबसे संवेदनशील और रणनीतिक सुरक्षा जिम्मेदारियों में शामिल होना है। ऐसे में यह नियुक्ति न केवल आईपीएस जितेंद्र शुक्ला के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस कैडर के लिए गर्व का विषय है।


उनकी यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, अनुशासन और Commitment हो तो राज्य स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहचान बनाना संभव है। छत्तीसगढ़ के लिए यह एक और मौका है, जब उसके अधिकारी देश की सुरक्षा में Frontline Leadership निभाने जा रहे हैं।


👉 IPS जितेंद्र शुक्ला को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!