गोबरा नवापारा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गोबरा नवापारा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर, 01 नवम्बर 2025।थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवक राम साहू (उम्र 39 वर्ष), निवासी बजरंगपुर थाना गोबरा नवापारा ने दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुरानी मोटरसाइकिल पैशन प्रो (क्रमांक CG04 KC 6005), कीमत ₹10,000 को 13 अक्टूबर 2025 की सुबह 6:00 से 10:30 बजे के बीच अज्ञात चोर द्वारा डोंगीतराई मोड़ के पास से चोरी कर लिया गया।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 407/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नवापारा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पुरानी मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने नवापारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम ताराचंद यादव पिता प्रेम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सिंधौरीखुर्द, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 13 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे ग्राम डोंगीतराई मोड़ के पास से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी और बेचने की फिराक में था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम सिंधौरीखुर्द से चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो CG04 KC 6005 को बरामद कर जब्त किया।आरोपी ताराचंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय रायपुर भेजा गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!