रायपुर पुलिस की अनूठी पहल “शुकवारी संझा” से जवानों के तनाव प्रबंधन की नई शुरुआत

रायपुर पुलिस की अनूठी पहल “शुकवारी संझा” से जवानों के तनाव प्रबंधन की नई शुरुआत

रायपुर। पुलिसकर्मियों के बढ़ते कार्यभार, मानसिक तनाव और लगातार चुनौतीपूर्ण ड्यूटी परिस्थितियों के बीच पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने एक बेहद सकारात्मक और मानवीय पहल की शुरुआत की है।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर और छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज पुलिस लाइन रायपुर में “शुकवारी संझा तन-मन रंजन” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य और मनोबल को मजबूत करना है।

यह कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग की उस नई सोच को दर्शाता है जिसमें केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति और जीवन संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के नेतृत्व में कमिश्नरेट गठन के बाद से ही इस तरह के नवाचार लगातार देखने को मिल रहे हैं। उनका मानना है कि एक तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता वाला पुलिसकर्मी ही बेहतर सेवा दे सकता है।

इस विशेष कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें संगीत, योग और सकारात्मक ऊर्जा का अनूठा समन्वय किया गया है। छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब, जो पिछले 12 वर्षों से सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है, ने अपनी “योगसंगीत-सूत्र” अवधारणा के तहत इस आयोजन को डिजाइन किया है।

कार्यक्रम में हार्मोनिका वादन, मधुर संगीत और प्रेरणादायी गीतों के साथ योग आधारित सत्र भी शामिल किए गए हैं, जिससे पुलिसकर्मी मानसिक रूप से तनावमुक्त हो सकें।

क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पुलिस बल में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना और जीवन में सकारात्मकता को प्रोत्साहित करना है।

पुलिस लाइन परिसर में लगाए गए बैनर और पोस्टर इस बात को रेखांकित करते हैं कि “शुकवारी संझा” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक सुकून और ऊर्जा पुनर्स्थापन का एक प्रयास है।

सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आधुनिक पुलिसिंग में मानवीय संवेदनाओं को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी कदम बताया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!