उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा निलंबित, दंतेवाड़ा में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में कार्यवाही

उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा निलंबित, दंतेवाड़ा में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में कार्यवाही

नवा रायपुर
छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा, जिला दंतेवाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश दिनांक 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया और इसमें उनके खिलाफ वित्तीय लेनदेन, व्हाट्सएप चैट में विरोधाभासी कथन, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने, पद का दुरुपयोग करने और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए गए हैं।


शासन ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक के कथित कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत हैं।

निलंबन के दौरान कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर रहेगा। साथ ही, निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा यह कार्यवाही राज्य सरकार की सख्त नीति और प्रशासनिक जवाबदेही को दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू ने यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!