महाकाल यादराम बाबा धाम में गूंज रही भागवत कथा, छाया विधायक महेश साहू ने लिया आशीर्वाद

खरसिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाकाल यादराम बाबा धाम, डोंगरीडीह हसौद की पावनधरा में संगीतामय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। कथा व्यास के रूप में देश की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्राची देवी अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रही हैं।

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत आज छाया विधायक महेश साहू ने अपने साथियों के साथ कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर कथा व्यास साध्वी प्राची देवी से क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति का आशीर्वाद लिया।आज की कथा में साध्वी प्राची देवी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग और बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कन्हैया के रसपूर्ण भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल यादराम बाबा धाम की यह पवित्र भूमि श्रद्धा और विश्वास का बड़ा केंद्र है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आयोजन में धनी राम साहू, राज कुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा श्रवण करने वालों में पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश शर्मा, दोहित पटेल, साहेब राम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!