खरसिया में श्री धामा माई धाम मंदिर का पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव — तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू
खरसिया। जिले के खरसिया स्थित पुलिस चौकी परिसर में श्री धामा माई धाम मंदिर के पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन चुका है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी, बुधवार को सुबह 9 बजे पूजा के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। इसके बाद 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर 12 बजे चौकी पूजन व जलाधिवास संपन्न होगा।19 फरवरी, गुरुवार को सुबह 9 बजे चौकी पूजन, दोपहर 12 बजे अन्नाधिवास पूजन, दोपहर 3 बजे नगर भ्रमण और रात्रि 8 बजे शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा। देर रात शैय्याधिवास की रस्म भी निभाई जाएगी।
20 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा। शाम 4 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री धामा देवी मंदिर समिति खरसिया द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आ रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply