24 घंटे में खुलासा: ट्रांसपोर्टनगर से ट्रक बैटरी चोरी, जूटमिल पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
रायगढ़। शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से बैटरी चोरी की वारदात का जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो बैटरियां बरामद कर ली हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
मामला तब सामने आया जब बैकुंठपुर निवासी ट्रांसपोर्टर आनंद अग्रवाल ने 17 फरवरी को जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका ट्रक (CG-04-DF-8511) 15 फरवरी की शाम मिशनरी ऑफ चैरिटी, छातामुड़ा रोड के सामने खड़ा किया गया था। अगले दिन सुबह चालक ने देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और दोनों बैटरियां गायब हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि सांगीतराई दीपापारा निवासी ननकी निषाद उर्फ ‘चिल्ली’ चोरी की बैटरियां बेचने की फिराक में है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस सहायता केंद्र के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी मिथलेश महतो का नाम लिया।
पुलिस ने मिथलेश महतो के घर से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर लीं। उल्लेखनीय है कि मिथलेश महतो के विरुद्ध पूर्व में हत्या, आगजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी Shashi Mohan Singh ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply