खरसिया में राजस्व वसूली तेज, सीएमओ खुद सड़कों पर उतरी
खरसिया। नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल (सीएमओ) ने सभी राजस्व कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
31 मार्च को राजस्व जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए शनिवार और रविवार को भी लगातार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम घर-घर पहुंचकर बकाया कर की वसूली कर रही है।
इस अभियान की खास बात यह है कि सीएमओ स्वयं सड़कों पर उतरकर वसूली कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। वे राजस्व कर्मचारियों के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और नागरिकों से समय पर टैक्स जमा करने की अपील भी कर रहे हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक, देर रात तक भी टैक्स स्वीकार किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग अपना बकाया जमा कर सकें।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना कर जमा करें, जिससे अनावश्यक परेशानी और भीड़ से बचा जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply