बकाया किराया वसूली पर सख्ती: खरसिया में नगर पालिका ने 4 दुकानें की सील

बकाया किराया वसूली पर सख्ती: खरसिया में नगर पालिका ने 4 दुकानें की सील

खरसिया: नगर पालिका खरसिया द्वारा बकाया किराया वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई उन दुकानों पर की गई, जिन पर लंबे समय से किराया बकाया बताया जा रहा है।

नगर पालिका की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं अन्य दुकानदारों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मौके पर नगरपालिका की टीम मौजूद रही और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

बता दे कि प्रभावित दुकानदारों को पहले से ही नोटिस दिए जाने के बाद भी उनके द्वारा एग्रीमेंट नहीं कराया गया था जिसके कारण नगरपालिका को ये सख्त रुख अपनाना पड़ा ।

वहीं इस पूरे मामले पर नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नीतू अग्रवाल ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि संबंधित दुकानदारों द्वारा दुकानों पर कब्जा किया गया है, इसलिए उन्हें किराया देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि किराया नहीं देते है तो प्रीमियम राशि राजसात करे अन्यथा दुकान निरस्ती की कार्यवाही की जाएगी,उन्होंने बताया कि कब्जाधारी होने के नाते किराया देना उनकी जिम्मेदारी है।

नगर पालिका के इस कदम को प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे दुकानदारों की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!