Voiceless Caring Foundation की मेहनत रंग लाई, “नंदी बाबा” के स्पर्श से खड़ी हुई दलदल में फँसी गौमाता

Voiceless Caring Foundation की मेहनत रंग लाई, “नंदी बाबा” के स्पर्श से खड़ी हुई दलदल में फँसी गौमाता

खरसिया की जवाहर कॉलोनी के पीछे स्थित झाड़ियों के बीच में एक गौमाता तार और दलदल में फँसी तड़पती मिली। उसकी हालत इतनी खराब थी कि उठ पाना भी मुश्किल हो गया था।
इसकी सूचना हमने तुरंत Voiceless Caring Foundation को दी, सूचना मिलते ही गौसेवकों की टीम से मौके पर पहुंची ,युवा जोश और सेवा भाव के साथ।सर्वप्रथम कान्हा सोनी पहुंचे जिन्होंने गाय को उठाने की हर संभव कोशिश की। जब गाय नहीं उठ पाई, तो उसे पानी पिलाया, तरबूज खिलाया और लगातार संभालते रहे।


कुछ ही देर में राकेश केशरवानी भी इंजेक्शन लेकर पहुंचे। गाय की हालत देखते हुए 2-3 इंजेक्शन दिए गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाय को दलदल से बाहर निकाला गया।
लेकिन… गाय अब भी खड़ी नहीं हो पा रही थी। तभी सभी ने मिलकर महादेव से प्रार्थना की—“हे बाबा, अब आप ही सहारा…”
तभी तत्काल एक काला नंदी बैल आया, उसने गाय को स्पर्श किया और उसके चारों ओर घूमा… और कुछ ही पलों में गौमाता खड़ी हो गई और उसके साथ चल पड़ी।

और इस तरह आज गौसेवकों की मेहनत और ईश्वरीय आस्था का प्रभाव हमें देखने को मिला

oplus_32


👉 मेहनत और आस्था—दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
हर हर महादेव! 🕉️🙏

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!