37 वर्षों की शानदार सेवा के बाद डीएसपी पी.डी. कुजूर सेवानिवृत्त, भावुक विदाई में गूंजे सम्मान के स्वर
सूरजपुर। पुलिस विभाग में लंबी और अनुकरणीय सेवा देने वाले डीएसपी पी.डी. कुजूर 37 वर्ष 3 माह की उल्लेखनीय सेवा के बाद 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिजनों की उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त डीएसपी को साल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि डीएसपी पी.डी. कुजूर ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवाएं विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।
समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में परिजन भी उपस्थित रहे, जिससे माहौल भावुक हो गया।
इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अंत में सभी ने डीएसपी पी.डी. कुजूर के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply