अवैध शराब पर सूरजपुर पुलिस का शिकंजा, तस्कर गिरफ्तार 84 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

अवैध शराब पर सूरजपुर पुलिस का शिकंजा, तस्कर गिरफ्तार 84 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

सूरजपुर। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को थाना रमकोला पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किया क्रेन्स कार (CG 15 EK 0367) ग्राम दुलदुली की ओर से आती दिखी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर ग्राम धुरिया के पास पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम दुलदुली के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में सफेद बोरे में भरी गोवा अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया।तलाशी के दौरान कुल 100 नग शराब में से एक कार्टन जमीन पर गिरने से 16 बोतल टूट गई, जबकि 84 नग अंग्रेजी शराब सुरक्षित जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 10,080 रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हीरालाल साहू सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!