SSP के हाथों ‘चैंपियंस कप’ का आगाज़, रामलीला मैदान में लौटी क्रिकेट की चमक
रामलीला मैदान में बरसो बाद लौटी दूधिया रोशनी : एसएसपी शशि मोहन सिंह के हाथों ‘चैंपियंस कप’ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
खेल ही गढ़ता है अनुशासित नागरिक”: डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़। शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बुधवार रात क्रिकेट का रोमांच अपने पूरे शबाब पर नजर आया, जब ‘चैंपियंस कप सीजन-1’ का भव्य शुभारंभ डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह के हाथों हुआ। लंबे अंतराल के बाद मैदान एक बार फिर दूधिया रोशनी में नहाया और दर्शकों से गुलजार दिखाई दिया।
शुभारंभ के मौके पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने न सिर्फ औपचारिक उद्घाटन किया, बल्कि मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। टॉस के दौरान उन्होंने दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया और खुद बल्ला थामकर खेल का आगाज किया। इस दौरान हुई आतिशबाजी और रोशनी ने माहौल को और भी खास बना दिया।करीब सात साल बाद रामलीला मैदान में इस तरह का रात्रिकालीन आयोजन देखने को मिला, जिसने पुराने क्रिकेट प्रेमियों की यादें ताजा कर दीं।
‘ब्वायज स्टार क्रिकेट क्लब’ की इस वापसी को भी खास माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर शहर में क्रिकेट की हलचल बढ़ा दी है।टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर पुलिस एकादश और नगर निगम एकादश के बीच खेले गए सद्भावना मैच में पुलिस टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को अनुशासन और टीम भावना का सबसे अच्छा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी देते हैं।

आयोजन की एक खास बात यह भी रही कि यहां खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। साइबर ठगी से बचाव को लेकर लोगों को सतर्क किया गया, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा।रामलीला मैदान की सजी-धजी तस्वीर, आकर्षक लाइटिंग और उत्साहित दर्शकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक यादगार क्रिकेट इवेंट बना दिया। साफ है कि शहर में क्रिकेट का जुनून एक बार फिर पूरे रंग में लौट आया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply